केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वर्ष 1974 में अपने गठन से ही प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिये सभी संभव प्रयास करता आ रहा है, ताकि पर्यावरण की गुणवत्ता मैं सुधार हो ।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनेक कार्यकलाप और कार्यक्रम शुरू किये । प्रमुख कार्यकलापो में उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी और तकनीकी-आर्थिक साधनों पर आधारित स्रोत – विशिष्ट प्रदूषण नियंत्रण मापदंडो और दिशा निर्देशों का विकास परिवेशी वायु और जल गुणवत्ता मापदंड/मानको का विकास, परिवेशी वायु और जल गुणवत्ता का प्रबोधन, वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिये वाहन ईधन गुणवत्ता और उत्सर्जन मापदंडो का विकास, पर्यावरणीय द्रष्टि से उपयुक्त औद्योगिक विकास हेतु योजनाऍ बनाना, वायु प्रदूषण स्रोत संविभाजन अध्ययन शामिल हैं । इसके अलावा प्रदूषण से संबंधित तकनीकी आंकड़े उपलब्ध कराना, इनका विश्लेषण और प्रसारण करना भी हमारे प्रमुख कार्यकलाप हैं ।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाईट पर्यावरण के बारे में विभिन्न लाभदायक जानकारी उपलब्ध कराने के लिये एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है । इसके माध्यम से हम स्वच्छ पर्यावरण की प्रतिबद्धता और अपेक्षाओं की पूर्ति में जनता की व्यापक भागीदारी के साथ-साथ उन्हें महत्वपूणॅ सूचनायें देकर सशक्त बनाना चाहते हैं । केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाईट पुरातन पर्यावरण के रख-रखाव के लिये केन्द्रीय बोर्ड और जनता से प्राप्त फीडबैक/सुक्षाव के बीच अंतराफलक की व्यवस्था करती है ।
(स. प्र. गौतम)
अध्यक्ष |